फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teach students the tricks of environmental protection

छात्रों को सिखाए पर्यावरण संरक्षण के गुर

Sat, 25 Jan 2020 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of environmental protection
राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला में आयोजित प्रदर्शनी में शामिल छात्र। - फोटो : RISHIKESH
वर्ल्ड व्हाइट फंड फॉर नेचर संस्था की ओर से एक पृथ्वी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्ष्मणझूला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. केएन विजल्वाण ने शुभारंभ किया। चेतना सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी। छात्रों को चलचित्र के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के बचाव का तरीका बताया गया। नोडल अधिकारी डॉ. केएन बिजल्वाण ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों की मानसिकता में बदलाव लाना था। कार्यक्रम में राजाजी टाइगर रिजर्व के समीप संचालित होने वाले 10 विद्यालयों और कार्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास के 11 विद्यालयों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड से चार बच्चों का चयन किया जाएगा जो दिल्ली में होने वाले एक पृथ्वी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तनु जैन, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी वर्तवाल, अरुणा भंडारी, लक्ष्मी पोखरियाल, मालती बिष्ट, सुमन नेगी, सुमन धूलिया, अमरीश कुमार, मनोहर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed