फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taxi operators asked for green card exemption

टैक्सी मैक्सी संचालकों ने किया बेमियादी धरना प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Taxi operators asked for green card exemption
आरटीओ परिसर में परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे को ज्ञापन देते संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालन - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आरटीओ कार्यालय परिसर में संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला के सदस्यों ने बेमियादी धरना प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश अरविंद पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को धरने पर बैठे समिति सदस्यों ने चारधाम यात्रा में ग्रीन कार्ड की छूट, ईपास एवं पोर्टल की बाध्यता समाप्त करने, तीर्थयात्रियों की कोविड-19 जांच के आधार पर यात्रा की अनुमति देने, चेक पोस्ट पर वाहनों को परेशान न करने, सभी यात्रियों को धामों तक जाने की अनुमति देने, चालक, परिचालकों को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, विजेंद्र सिंह कंडारी, रमेश सिंह रावत, उमेश चौहान, हेमंत डग, सरदार तनवीर सिंह, मोहनलाल, जयप्रकाश नारायण, अवतार भगत, राधेश्याम व्यास, अशोक ब्रह्मचारी, कुलदीप धस्माना, सचिन गुरेजा, अतुल त्यागी, बलराम कश्यप, विजय राणा, मनजीत कोटवाल, गोपालदत्त जुगलान, राजू शर्मा, ओमपाल, वीरेंद्र जोशी, विजय चौहान, पूरण रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed