फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tapovan will be enhanced on tourism map: Subodh

पर्यटन मानचित्र पर निखारा जाएगा तपोवन को : सुबोध

Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tapovan will be enhanced on tourism map: Subodh
तपोवन क्षेत्र में बजरंग सेतु से रामझूला तक भव्य व दिव्य आस्था पथ व सच्चा धाम (गऊ घाट) का निर्माण के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास किया। करीब दो किमी लंबे इस आस्था पथ व सच्चा धाम घाट का निर्माण 70 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। एक वर्ष के भीतर कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


रविवार को करीब शाम साढ़े चार बजे तपोवन में गंगा किनारे नरेंद्र नगर विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आस्था पथ निर्माण का शिलान्यास किया। सुबोध उनियाल ने कहा कि तपोवन क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर निखारा जाएगा। तपोवन क्षेत्र में आस्था पथ निर्माण यहां पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपोवन क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से गंगा किनारे आस्था पथ व घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह दोनों कार्य मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल थे। करीब दो किमी लंबे आस्था पथ का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में बजरंग सेतु से डिवाइन रिजाॅर्ट तक करीब 500 मीटर आस्था पथ निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से आस्था पथ का निर्माण किया जाएगा।




जबकि डिवाइन रिजाॅर्ट से रामझूला तक करीब डेढ़ किमी आस्था पथ का निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। पूरे आस्था पथ पर 200-200 मीटर के दायरे में व्यू प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा आवश्यकतानुसार चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। आस्था पथ की चौड़ाई छह मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed