{"_id":"619aa12142eedb203d5b32b1","slug":"tantrik-reached-rishikesh-absconding-before-the-arrival-of-the-team-rishikesh-news-drn396711218","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक बाबा पहुंचा ऋषिकेश, टीम के पहुंचने से पहले हुआ रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक बाबा पहुंचा ऋषिकेश, टीम के पहुंचने से पहले हुआ रफूचक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदेहजनक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप के बाद यमकेश्वर क्षेत्र के तालबांदनी क्षेत्र से फरार तथाकथित तांत्रिक बाबा मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में पहुंचा। यहां वन क्षेत्र से सटी भूमि पर बाबा के मूर्ति स्थापना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगनगरी में हड़कंप मच गया। मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने डीएफओ को तांत्रिक बाबा और सहयोगियों की ओर से वन विभाग की भूमि पर कब्जे के कोशिश की सूचना दी। लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही बाबा फरार हो गया।
रविवार को यमकेश्वर के तालबांदनी क्षेत्र का चर्चित तांत्रिक बाबा महाकाल गिरी उर्फ भूपेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश के ढालवाला में देखा गया। तालबांदनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने तांत्रिक बाबा पर संदेहजनक गतिविधियों में लिप्त होने और गाली-गलौज का आरोप लगाया था। जिसके बाद से बाबा क्षेत्र से फरार चल रहा था। रविवार को बाबा अचानक ढालवाला क्षेत्र में पहुंचा। यहां वन क्षेत्र से सटी खाली भूमि पर तांत्रिक बाबा ने काली माता की मूर्ति की स्थापना की। मूर्ति स्थापना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने डीएफओ को तांत्रिक बाबा और उसके सहयोगियों के मंदिर निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि पर कब्जे की सूचना दी। ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले तांत्रिक फरार हो गया।
वन विभाग की भूमि पर किसी बाबा और उसके सहयोगियों के कब्जा करने के प्रयास की सूचना मिली थी। मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला। भूमि का पैमाइश के बाद पता चलेगा कि भूमि वन विभाग ही है या निजी।
विज्ञापन
-महेंद्र सिंह रावत, रेंजर, ऋषिकेश
तांत्रिक बाबा और उसके सहयोगी वन विभाग की भूमि पर मंदिर निर्माण की आड़ में कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। संदेहजनक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति और वन विभाग की भूमि को खुर्दबुर्द करने वाले लोगों को क्षेत्र में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भूमि पर कब्जा होता है पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
-रोशन रतूड़ी, पालिकाध्यक्ष, मुनिकीरेती