फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Take the vision of Congress to the people: Furkan

कांग्रेस के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : फुरकान

Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Take the vision of Congress to the people: Furkan
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के पदवादून प्रभारी फुरकान अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सदस्यता अभियान को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक संख्या में युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पदवादून प्रभारी फुरकान अहमद ने महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। फुरकान अहमद ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं आदि आगामी विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा सरकार की कार्यशैली और नीतियों को लेकर आम जनता में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के विजन को जन-जन पहुंचाने का काम करना। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश का युवाओं आज नौकरी के सिडकुल और सेलाकुई की दौड़ लगानी पड़ रही है। बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार विदाई पक्की है। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत और स्थायी नेतृत्व की सरकार देने का काम करेगी। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, दीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed