फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Take off the glasses and see the Congressman: Mayor

चश्मा उतार कर देखें कांग्रेसी: मेयर

Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Take off the glasses and see the Congressman: Mayor
कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं की ओर से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में देने पर मेयर अनिता ममगाईं ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कांग्रेसियों को चश्मा उतारकर देखने की नसीहत दी है। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर कांग्रेसी पार्षदों और अन्य नेताओं ने सांसद की गुमशुदगी की तहरीर दी वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने ने कहा कि 10 अगस्त को सांसद निशंक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ऋषिकेश में रहे। भरत मंदिर परिसर में उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बोल रहे हैं सांसद कई महीनों से ऋषिकेश नहीं आए। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पार्षद जयेश राणा, राजेंद्र बिष्ट, पंकज शर्मा, चेतन शर्सा, नेहा नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed