फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   system ready for second snan

दूसरे स्नान से पहले दुरुस्त हो व्यवस्थाएं

Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
system ready for second snan

अर्द्धकुंभ के दूसरे स्नान अमावस के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागों को पेयजल, बिजली, सड़क और सफाई कार्य स्नान से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारिक और राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से स्नान पर्व निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने विभागीय अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेकर अर्द्धकुंभ के आठ फरवरी को पड़ने वाले दूसरे स्नान की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिलसिलेवार विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


निर्देशित किया कि पथ प्रकाश, सफाई, अतिक्रमण, सीवर सभी व्यवस्थाएं स्नान पर्व से पहले दुरुस्त कर लिया जाए। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा, व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रवण जैन ने अस्थायी अतिक्रमण, अनधिकृत पार्किंग की समस्या के प्रति सबका ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही शहर में कूड़ेदान की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता ने स्नान पर्व पर त्रिवेणी घाट में बुजुर्गों के स्नान और महिलाओं के कपड़े बदलने की जगह सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मौके पर तहसीलदार केडी जोशी, नायब तहसीलदार आईडी उनियाल, अवर अभियंता जलसंस्थान मनोज डबराल, एसडीओ ग्रामीण ऊर्जा निगम एनएस पुंडीर, सांसद प्रतिनिधि राजपाल ठाकुर, पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, योगेश शर्मा, विवेक गोस्वामी, संजय शास्त्री आदि मौजूद थे।



होटलों, धर्मशालाओं की नियमित जांच हो
उपजिलाधिकारी ने पुलिस को अर्द्धकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के होटलों और धर्मशालाओं में नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि बिना आईडी के यात्री को कमरा देने वाले होटल और धर्मशाला पर सराय एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed