{"_id":"65ac2c2e43fdcd0125036134","slug":"sushil-kumar-verma-has-won-the-post-of-vice-president-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-333210-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील और मनोहर बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील और मनोहर बने सचिव
विज्ञापन
Iपरवादून बार एसोसिएशन का चुनाव तहसील परिसर में हुआ संपन्नI
परवादून बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार वर्मा और सचिव पद पर मनोहर सिंह सैनी ने जीत हासिल की है।
शनिवार को परवादून बार एसोसिएशन का चुनाव तहसील परिसर में बार काउंसिल से आए पर्यवेक्षक राकेश गुप्ता और अर्जुन सिंह भंडारी के निगरानी में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी आरवी नेपाली ने बताया कि परवादून बार एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में 62 मतदाताओं में से 59 ने अपने मत का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर पहले से ही निवर्तमान अध्यक्ष फूल सिंह लोधी निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार को 33 मत मिले प्रतिद्वंदी मनीष धीमान को 26 मत मिले। सचिव पर पर निवर्तमान सचिव मनोहर सिंह सैनी को 38 और सुमित को 21 मत मिले। सह सचिव पद पर अशरफ अली, को 33 और जुबैर को 26 मत मिले।
लेखा परीक्षक पद पर मनीष यादव को 32 और सुरेश भट्ट को 27 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर तरन्नुम सलीम को 30 और सुरेश भट्ट को 29 मत मिले। इस तरह उपाध्यक्ष पद पर सुशील वर्मा, सचिव मनोहर सिंह सैनी, सह सचिव अशरफ अली, लेखा परीक्षक मनीष यादव और पुस्तकालय अध्यक्ष तरन्नुम सलीम को निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भव्य चमोला, मोनिका पटेल, अनुज बर्सवाला पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार रमन कुमार ने जीत हासिल की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि रंजन सोलंकी ने शपथ दिलाई। ग्रहण कराया। चुनाव संपन्न कराने में अतर सिंह और विशाल अग्रवाल ने सहयोग दिया।
Iअधिवक्ताओं के हित में करेगे कामI
डोईवाला। परवादून बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिणाम घोषित होने के बाद ढोल आदि वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। नवनिर्वाचित सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।