फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Supporting the demands of farmers, Congress demonstrated

Rishikesh News: गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Supporting the demands of farmers, Congress demonstrated
Iबोले- फसल की लागत लगातार बढ़ रही है, 500 रुपये प्रति क्विंटल की जाए मूल्यI
विज्ञापन




गन्ना समर्थन मूल्य 500 प्रति क्विंटल करने की किसानों की मांग का कांग्रेस ने समर्थन देते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसल की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।



नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार को नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे। नया गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। गन्ना समिति डोईवाला अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि शुगर मिल का नया पेराई सत्र प्रारंभ हो रहा है। जबकि अभी तक किसानों को नया गन्ना मूल्य नहीं बताया गया है। सरकार किसानों की भावनाओं को नहीं समझ पा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकार किसानों को 450 प्रति क्विंटल का रेट दे रही है। जबकि उत्तराखंड सरकार अभी तक 345 ही दे रही है। कहा कि किसान हित में कांग्रेस संघर्ष करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 500 प्रति क्विंटल की घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, साकिर हुसैन, उमेद वोरा, सुनील बर्मन, महेश लोधी, आरिफ अली और शुभम कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed