फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Suhaginon moon by Didar

सुहागिनों ने किया चांद का दीदार

Thu, 20 Oct 2016 01:51 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 20 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Suhaginon moon by Didar
चांद का दीदार - फोटो : amar ujala

तीर्थनगरी में रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर चांद निकला। पति की दीर्घायु की कामना को करवाचौथ का निर्जल व्रत धारण करने वाली सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की। चांद का दीदार किया और पानी पीकर व्रत खोला। 

विज्ञापन


करवाचौथ पर्व को लेकर सुबह से बाजारों में रौनक नजर आई। ज्वैलरी और श्रृंगार की दुकानों में महिलाओं की खासी भीड़ रही। दोपहर में जगह-जगह सुहागिनों ने सामूहिक पूजा की और करवाचौथ से जुड़ी कथा का श्रवण किया। रात को चांद का दीदार कर सुहागिनों ने छलनी से चांद को देखा। जल तर्पण किया और पति के हाथों पानी पीकर निर्जल व्रत को तोड़ा। त्रिवेणीघाट में देर रात तक रौनक रही। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने उपवास रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए थे। देर रात तक नगर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed