फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sugarcane manager freed and employee suspended in case of assault

मारपीट मामले में गन्ना प्रबंधक कार्यमुक्त व कर्मचारी सस्पेंड

Sun, 09 Feb 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane manager freed and employee suspended in case of assault
डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह से वार्ता करते आक्रोशित किसान। - फोटो : RISHIKESH
शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति करने आए किसान के साथ मारपीट के मामले में शुगर मिल प्रशासन ने किसानों के प्रदर्शन और दबाव के बाद शनिवार को गन्ना प्रबंधक को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही एक अन्य कर्मचारी को संस्पेड कर दिया। किसानों ने मामले को लेकर कोतवाली में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि चार फरवरी रात को मिल में गन्ना आपूर्ति करने आए बुल्लावाला के गन्ना किसान जसपाल सिंह के साथ तौल को लेकर कर्मचारियों ने मारपीट की थी। मारपीट में घायल किसान को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया था। शनिवार को स्थानीय किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिशासी निदेशक कार्यालय पर नारेबाजी कर घेराव किया। गन्ना समिति देहरादून अध्यक्ष दिनेश चौहान, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह और भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मिल परिसर में किसानों के हंगामे के बाद शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने कार्रवाई करते हुए बताया कि गन्ना प्रबंधक कासिम अली को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जबकि एक अन्य कर्मचारी रवि कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। गन्ना किसानों ने कोतवाली डोईवाला में पहुंचकर संबधित कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, रणजोध सिंह, उम्मेद बोरा, गौरव सिंह,राजबीर, परमिन्दर सिंह बाउ,कमल अरोड़ा, ताहिर अली,खेम सिंह,सुरेन्द्र राणा, प्रताप सिंह,सोनू कश्यप,लाल सिंह गुर्जर,भगवान सिंह कश्यप,गौरव मल्होत्रा,जसवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed