फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   students will not have to travel to Kotdwar and Rishikesh

Rishikesh News: अब कोटद्वार और ऋषिकेश का चक्कर नहीं लगाएंगे छात्र

Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
students will not have to travel to Kotdwar and Rishikesh
विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब आगे की पढ़ाई के लिए ऋषिकेश, कोटद्वार की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी को विज्ञान संकाय की मान्यता मिल गई है। इससे विज्ञान विषयों से स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। यमकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय से करीब आठ किमी पहले बिथ्याणी में वर्ष 2005 से महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय संचालित हो रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय में कला संकाय संचालित हो रहा है। करीब 200 छात्र संख्या है, जिनमें 20 छात्र और 180 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय न होने से विज्ञान विषयों की पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को ऋषिकेश और कोटद्वार के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मजबूरी में छात्र-छात्राओं को शहर में रिश्तेदार और किराये के कमरों में रहकर पढ़ाई करना पड़ता है। कई छात्र तो संसाधन के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते थे। वहीं बहुत सारे छात्र-छात्राओं को न चाहते हुए विषय बदलना पड़ता था। अगस्त 2024 में महाविद्यालय को विज्ञान संकाय की मान्यता मिल गई है। जुलाई 2025 से पढ़ाई शुरू होगी। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अपने घर से पढ़ाई कर पाएंगे। विज्ञान संकाय में भौतिक, रसायन, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषय में छात्र-छात्राएं अध्ययन करेंगे। इन विषयों को पढ़ाने के लिए सहायक प्राध्यापक के छह पद स्वीकृत हो गए हैं। इसके अलावा चार प्रयोगशाला सहायक, चार प्रयोगशाला परिचर के पद सृजित हुए हैं।
विज्ञापन



महाविद्यालय को अगस्त 2024 में विज्ञान वर्ग की मान्यता मिल गई है। जुलाई 2025 से महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में पढ़ाई शुरू की जाएगी। पदों का सृजन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए शासन प्रशासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। - प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्राचार्य, महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed