{"_id":"5835fc2c4f1c1b983513ae13","slug":"students-learn-kathaks-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने जानीं कत्थक की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने जानीं कत्थक की बारीकियां
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Thu, 24 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्पिक मैके की पहल पर बुधवार को कक नृत्यांगना रानी खनम ने नृत्य प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को कथ्क की विभिन्न मुद्राओं की जीवंत विधाओं से रूबरू कराया।
भानियावाला स्थित दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्पिक मैके की ओर आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय नृत्य के तहत लखनऊ घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना रानी खानम ने कत्थक की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
कप्तान प्राश सिंघल और शगुन कृषाली ने रानी खानम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कत्थक की विशेषताएं बताईं। रानी खानम ने नृत्य के दौरान कथक शुरुआत से लेकर मौजूदा स्वरूप के बारे में जानकारियां दीं। बताया कि देश में ही नहीं वरन विश्व में कथ्क सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कथ्क की विभिन्न मुद्राएं दिखाईं। सर्वाधिक प्रशंसा जीव जंतुओं की मुद्राओं का प्रदर्शन कर नृत्यांगना ने बटोरी। सहयोगी नृत्यांगना शिखा ने भी कत्थक प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कलाकारों को स्मृति चिन्ह दिया गया।