फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students have been demanding for a long time to start

Rishikesh News: चित्रकला की पढ़ाई के लिए लगानी पड़ती है श्रीनगर या देहरादून की दौड़

Sat, 16 Mar 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students have been demanding for a long time to start
Iप. ललित मोहन शर्मा परिसर में नहीं है चित्रकला विषय
विज्ञापन

I

Iहाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर पर बड़ी संख्या में चित्रकला का अध्ययन कर रहे हैं छात्रI



श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन परिसर ऋषिकेश में चित्रकला विषय न होने से छात्रों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए देहरादून या श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्र लंबे समय से स्नातक व परा स्नातक स्तर पर चित्रकला पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं।



ऋषिकेश शहर व आस-पास के क्षेत्र के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं मे छात्र-छात्राएं चित्रकला विषय में अध्ययनरत हैं। लेकिन इन छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट के बाद स्नातक स्तर पर चित्रकला विषय के अध्ययन के लिए शहर में सुविधा प्राप्त नहीं है। दरअसल श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर में स्नातक व परा स्नातक स्तर पर चित्रकला विषय संचालित नहीं होता है। जिसका खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन






I चित्रकला विषय रोजगारपरक विषय है। बड़ी संख्या में छात्र इस विषय में प्रवेश लेना चाहते हैं। लेकिन पाठ्यक्रम न होने के कारण छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों कर रुख करना पड़ रहा है। विवि से मांग की गई है कि नए शिक्षा सत्र में चित्रकला विषय का संचालन शुरू किया जाए। - हिमांशु जाटव, छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- चित्रकला पाठ्यक्रम संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संंबंध में पत्राचार भी किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, ऋषिकेश परिसर।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed