फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Street lights installed on the highway became a showpiece

शोपीस बनकर रह गई हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें

Thu, 25 Aug 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Street lights installed on the highway became a showpiece
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला और हरिपुरकलां में लगी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं, यह लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। मगर इन को ठीक कराने की जहमत कोई नही उठा रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिसके चलते यहां राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सड़क के बीचोंबीच मवेशी बैठ जाते हैं और अंधेरा होने के कारण यह राहगीरों को दिखाई नहीं देते हैं। यह मवेशी हादसों को न्योता दे रहे हैं। खास बात यह है कि स्ट्रीट लाइट के विद्युत पोल मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। गुणवत्ता की कमी के चलते कई पोल टूट चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से यह स्ट्रीट लाइटें हाईवे विस्तारीकरण के दौरान लगाई गई थी। और इनके रखरखाव का जिम्मा भी उत्तरप्रदेश राज्य सेतु निगम का है। राहगीरों की सुविधा के लिए यह लाइटें लगाई गई थी। मगर इसका लाभ न तो क्षेत्र की जनता को मिल पा रहा है और न ही राहगीरों को। मजे की बात यह है कि स्ट्रीट लाइट लगाने के कुछ महीनों बाद ही यह खराब भी होने लगी। लेकिन खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो विभागीय कर्मचारी पहले लाइट को दुरुस्त करने के लिए आए। लेकिन काम चलाऊ व्यवस्था करके निकल गए। जिस केबल को भूमिगत होना चाहिए था उसे हवा में एक पोल से दूसरे पोल में बांध दिया गया, जिसके कारण स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए विद्युत पोल ही टूट कर जमीन पर गिर गए।

बार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। आलम यह है कि हरिपुर कला से लेकर नेपाली फार्म तक जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें खराब है और हाईवे पर अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed