फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stop operation of 15 year old vehicles in a phased manner: RTO

चरणबद्ध तरीके से रोकें 15 साल पुराने वाहनों का संचालन : आरटीओ

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Stop operation of 15 year old vehicles in a phased manner: RTO
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने परिवहन व्यवसायियों के साथ बैठक की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। वहीं, आरटीओ प्रवर्तन ने परिवहन संगठनों से 15 साल पुराने वाहनों के संचालन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में अल्मोड़ा बस हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। परिवहन व्यवसायियों ने ब्रांच रूटों पर बिना परमिट के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि ब्रांच रूटों पर धड़ल्ले से बिना परमिट के वाहनों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद पांडेय, नवीन रमोला, जेएस नेगी, भोपाल सिंह नेगी, हेमंत डंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चालकों की सहायता से चिह्नित होंगे संवेदनशील स्थान

बैठक में सुझाव दिया गया है कि जल्द ही सड़कों की स्थिति के लिए संयुक्त सर्वे किया जाएगा। साथ ही चालकों के सहयोग से दुर्घटना के लिए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। बैठक में आरटीओ शंकर तिवारी ने कहा कि समय-समय पर चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही चालकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ड्राइवर ऑफ द मंथ जैसे पुरस्कार की भी शुरुआत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed