{"_id":"680be53a315e2423c90f6e69","slug":"states-sdrf-gets-second-place-in-national-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-674108-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की एसडीआरएफ को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की एसडीआरएफ को दूसरा स्थान
Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ की ओर से 21 मार्च से 12 अप्रैल तक गाजियाबाद में आयोजित कोलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) प्रतियोगिता में उत्तराखंड की एसडीआरएफ को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम को प्रथम और आंध्र प्रदेश को तृतीय स्थान मिला।
फाइनल राउंड से पहले 17 और 18 मार्च को प्रथम चरण की प्रतियोगिता देश भर में चार जोन में आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर की 30 एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया था। प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जोन से दो श्रेष्ठ टीमों का चयन कर कुल आठ टीमों को चुना गया था। जिसके बाद 21 मार्च से 23 अप्रैल के बीच एनडीआरएफ, गाजियाबाद की 8वीं बटालियन में फाइनल राउंड आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 14 जवानों ने भाग लिया। जिसमें जवानों को तय समय और मौजूद उपकरणों आदि के साथ मलबे के ढेर में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू करके दिखाना था। जिसमें प्रदेश की एसडीआरएफ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के अनुभव से चारधाम यात्रा और दूसरे रेस्क्यू में जवानों को काफी मदद मिलेगी।
-- -
ट्राॅफी लेकर मुख्यालय पहुंचे जवानों को किया स्वागत
प्रदेश की एसडीआरएफ को चमचमाती ट्राॅफी के साथ 75 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिला है। मुख्यालय पहुंचने पर जवानों का उप सेनानायक शुभांक रतूड़ी, उप निरीक्षक अनूप रमोला, पंकज खरोला, मुख्य आरक्षी दिगपाल लाल, मनोज धोनी, दीपक कुमार, मुकेश टोलिया आदि ने स्वागत किया।