फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State's first yellow fever vaccination center built in AIIMS

एम्स में बना प्रदेश का पहला येलो फीवर टीकाकरण केंद्र

Wed, 18 Aug 2021 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
State's first yellow fever vaccination center built in AIIMS
एम्स निदेशक प्रो.रविकांत । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में प्रदेश का पहला येलो फीवर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। अफ्रीका और साउथ अमेरिका आदि देशों की यात्रा से पहले लोगों के लिए येलो फीवर का टीका लगाना अनिवार्य होता है। क्योंकि इन देशों में येलो फीवर का काफी प्रकोप है। अब तक येलो फीवर के टीकाकरण की सुविधा केवल दिल्ली में ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड में पहला ’येलो फीवर टीकाकरण केंद्र’ स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह सुविधा दिल्ली में ही उपलब्ध थी। ऐसे में विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को येलो फीवर का टीका लगाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब विदेश यात्रा पर जाने वाले लोग एम्स ऋषिकेश में सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

क्या है येलो फीवर
येलो फीवर वायरस से उत्पन्न होने वाला एक तीव्र हैमरैजिक रोग है, जो मनुष्यों में संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। रोग के नाम में येलो शब्द पीलिया की ओर संकेत करता है जो कुछ रोगियों को प्रभावित करता है। यह ऐसा रोग है जो पूरे शरीर को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed