फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State level painting competition-2023 was organized at the

Rishikesh News: चित्रकला प्रतियोगिता में शताक्षी और रोनित ने मारी बाजी

Sat, 25 Nov 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
State level painting competition-2023 was organized at the
I
विज्ञापन

I

Iप्रथम विजेता प्रतिभागी को मिले 50 हजार रुपये का पुरस्कारI

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण पर कला का हुनर दिखाया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार और तृतीय विजेता को 20 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 7,500 हजार रुपये दिए गए।



टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए और ग्रुप बी दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा पांच, छह, सात ग्रुप एक, कक्षा आठ, नौ, और 10 ग्रुप बी में आयोजित हुई। ग्रुप ए से आचार्यकुलम, हरिद्वार की शताक्षी वत्स प्रथम, आचार्यकुलम हरिद्वार की आरुषि सिंह द्वितीय और सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की देव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ग्रुप बी से आचार्यकुलम, हरिद्वार के रोनित राज प्रथम, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आरोही चौधरी द्वितीय और आचार्यकुलम हरिद्वार के यक्षराज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के प्रथम तीन विजेता नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed