फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Started training to make products from Bhimal fiber

ढालवाला में भीमल के रेशे से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरु

Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Started training to make products from Bhimal fiber
06 ढालवाला में भीमल के रेशे से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शिविर में नाबार्ड के अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) देहरादून की ओर से भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान ढालवाला में भीमल के रेशे से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूह से चयनित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक टिहरी एएन शुक्ला, उद्योग विभाग के पूर्व प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी और संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला ने किया। प्रशिक्षण शिविर में अनिल चंदोला ने बताया कि नाबार्ड की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को भीमल (स्योलू) से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से जो भी उत्पाद बनाए जाएंगे, उनकी बिक्री संस्था के माध्यम से कराई जाएगी। इन उत्पादों की बिक्री के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से भी संपन्न होंगी। शिविर में ट्रेनर बीना पुंडीर प्रशिक्षण दे रही हैं। यह कार्यक्रम लोकल फॉर वोकल पर आधारित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर महिलाओं द्वारा भीमल के स्लीपर, टोकरी और पायदान आदि बनाए जाएंगे। इस अवसर पर केशव प्रसाद लखेड़ा, एनके कुकशाल, भक्ति बलूनी, वसंती रावत, नीता बगियाल, रमेश पोखरियाल, अनीता और रामसेवक रतूड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed