फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stamp paper issue creates a hurdle; around 300 birth and death certificates stalled

Rishikesh News: स्टांप पेपर का फंसाया पेंच, करीब 300 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके

Mon, 31 Aug 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 31 Aug 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Stamp paper issue creates a hurdle; around 300 birth and death certificates stalled
स्टांप पेपर का फंसाया पेंच, करीब 300 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके
विज्ञापन


स्टांप पेपर का फंसाया पेंच, 300 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अटके
-जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार देहरादून ने स्टांप पेपर के साथ कागजात अपलोड करने के दिए आदेश
- एक से 25 अगस्त तक के फार्म लटके
ऋषिकेश। जिला जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार देहरादून के एक आदेश के कारण नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय से अपलोड कराए गए 300 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। अब लोगों को दोबारा से नोटरी से प्रमाणित स्टांप पेपर (शपथपत्र) के साथ दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
मैन्युअल बने पुराने जन्म प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन और नए पत्रों में भी जिला जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार देहरादून की ओर से नोटरी से प्रमाणित 10 रुपये स्टांप पेपर जमा कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले केवल एक प्रार्थनापत्र देकर जन्म से संबंधित दस्तावेज नगर निगम कार्यालय की ओर से अपलोड कराए जा रहे थे। 25 अगस्त को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार देहरादून की ओर से एक आदेश जारी किया गया जिसमें एक अगस्त से अपलोड किए गए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के साथ दोबारा से नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र के साथ दस्तावेज को अपलोड करने आदेश दिए गए। ऐसे नगर निगम की ओर से अपलोड किए गए 300 फाॅर्म निरस्त हो गए। एक महीना बीत जाने के बाद भी जन्म प्रमाणपत्र जारी न होने पर अभिभावक और मृतकों के परिजन नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में नगर निगम कार्यालय के जन्म मृत्यु अनुभाग पर भी काम का भार बढ़ गया है।
विज्ञापन

--------
कोट-
जिला जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार की ओर से 25 अगस्त को एक अगस्त से अपलोड किए गए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के साथ नोटरी की ओर से प्रमाणित शपथ देने के लिए कहा था। अब दोबारा से दस्तावेज को नोटरी से प्रमाणित शपथ के साथ अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमन कुमार, जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम ऋषिकेश
-----------
कोट-
पुराने जन्म प्रमाणपत्र मैन्युअल रूप से बने हैं। उन प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा हो सकता था। इसलिए आवेदनकर्ताओं से नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र मांगा जा रहा है। कल यदि कोई जन्म मृत्यु प्रमाण फर्जी पाया जाता है तो उसका जिम्मेदार आवेदक होगा।
- डीपी गौड़, जिला जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार, देहरादून
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed