फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Spring festival starts from today

Rishikesh News: वसंत उत्सव का आगाज आज से

Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Spring festival starts from today
झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर परिसर में वसंत उत्सव समिति के पदाधिकारी ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें छह दिवसीय वसंत उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उत्सव में साइकिल रेस, मटकी फोड़, सामूहिक विवाह, दंगल, कवि सम्मेलन और रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन




समिति संयोजक दीप शर्मा ने बताया की 30 जनवरी को सुबह सात बजे झंडा चौक पर ध्वजारोहण के साथ वसंत उत्सव का आगाज होगा। उसके बाद स्व. रामबाबू स्मृति साइकिल दौड़ और विद्यालय छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम, संस्कृत विद्यालय के खेल होंगे। शाम को समन्वय संस्था की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


31 जनवरी को विद्यालय स्तर और बाहरी स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम को गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। एक फरवरी को सुबह 8:30 बजे स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फरवरी को हृषिकेश नारायण श्री भरत महाराज की भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। उसके बाद बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। तीन फरवरी को श्री भरत नारायण महाराज के भव्य भंडारे का आयोजन होगा। अपराह्न में दंगल का उद्घाटन किया जाएगा। चार फरवरी को दंगल प्रतियोगिता का समापन और रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। चार फरवरी कोे मेले का समापन किया जाएगा।


दो फरवरी को नंदिनी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद कन्याओं का विवाह होगा। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, केएल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed