{"_id":"679bd2f2ed2d0c60a506644f","slug":"spring-festival-started-in-yoganagari-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-607431-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: योगनगरी में हुआ वसंतोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: योगनगरी में हुआ वसंतोत्सव का आगाज
Fri, 31 Jan 2025 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
झंडा चौक में ध्वजारोहण के साथ वसंत उत्सव का आगाज हो गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
हृषिकेश वसंतोत्सव समिति की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में संस्कृत विद्यालयों की जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मीटर की दौड, लंबी कूद, गोला फेंक, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में कबड्डी वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला, संस्कृत शिक्षा के निदेशक डाॅ. आनंद भारद्वाज, सहायक निदेशक डाॅ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 400 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय मसूरी के हर्ष नौटियाल प्रथम, श्री काली कमली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश के प्रेमराज भट्ट द्वितीय, श्री पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय ऋषिकेश के अक्षत तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में श्री गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय हरिपुरकलां के गणेश प्रसाद जोशी प्रथम, श्री गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय हरिपुरकलां के सत्यम शुक्ला द्वितीय, बाबा काली कमली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश के भावेश जोशी तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में गीता संस्कृत विद्यालय के अत्रेय मिश्रा प्रथम, गीता संस्कृत विद्यालय के भोजराज जोशी द्वितीय, श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय देहरादून के शिवांश तृतीय रहे।
उसके बाद लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस हरिद्वार रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर सीमा डेंटल कॉलेज, आईडीपीएल गोल चक्कर, नीम करौली मंदिर हरिद्वार रोड, श्यामपुर पुलिस चौकी, गौरा देवी चौक, पुराना रेलवे स्टेशन होते हुए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में समाप्त हुई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रेस में एनडीएस के भानु प्रथम, पीएसके के सोनू धीमान द्वितीय, आरपीएस के अक्षत गुप्ता तृतीय रहे। सभी विजेताओं को साइकिल और नगद पुरस्कार दिया गया। लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि क्लब ने सदैव युवाओं को आगे लाने का कार्य किया है। इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, विनीत चावला, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
-- -
वॉलीबाल में श्री भरत संस्कृत विद्यालय ने बाजी मारी
ऋषिकेश। वसंत उत्सव के मौके पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान परिसर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में श्री भरत संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश ने बाजी मारी। श्री पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय उपविजेता रहा। उधर भरत मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक गायन में एनजीए ऋषिकेश प्रथम, सनसाइन पब्लिक स्कूल द्वितीय और ओंकारानंद पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी और सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास संयुक्त रूप से प्रथम रहे। इस मौके पर कुसुम कंडवाल, दीप शर्मा, वरुण शर्मा, कपिल गुप्ता, केएल दीक्षित, प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।