{"_id":"5797c8184f1c1bc80a21ed65","slug":"spread-dark-path-of-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों की राह में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों की राह में पसरा अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत भासी खढ के पांच गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों की राह में अंधेरा पसरा है और करीब 120 परिवारों को मोमबत्ती के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। आपूर्ति क्यों बाधित है, इसका कारण भी ग्रामीणों को नहीं पता है। हैरत की बात है कि लाइनमैन को सूचना देने के बाद भी वह गांव नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भासी खढ गांव के सीमलडांडी, भवड, खैरगल, ओखला और गुदड गांव में एक सप्ताह से बिजली गुल है। गांव के मनोहर सिंह नेगी, सुरेश नेगी, जगदीश सिंह, भरत सिंह और राजेंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम के लाइनमैन को उसी दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी। लाइनमैन ने दूसरे दिन गांव में आकर व्यवस्था देखने का आश्वासन दिया। पर तब से छह दिन बीत चुके है। बिजली न होने से क्षेत्र के लोगों को जंगली जानवरों का भय सता रहा है। क्योंकि इस क्षेत्र में गुलदार पहले ही कई पशुओं का अपना निवाला बना चुका है। इन दिनों श्रावणमास की कांवड़ यात्रा चरम पर है। देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिवभक्त नीलकंठ महादेव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। रात के समय शिव भक्त भी इस क्षेत्र में अंधेरे में ही आवागमन करने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन
भासी खढ ग्राम पंचायत के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की कोई शिकायत उपभोक्ताओं की ओर से दर्ज नहीं हुई है। यदि उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद लाइनमैन गांव में नहीं गया तो लाइन मैन से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। बुधवार को गांव में टीम भेजकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-अनिल वर्मा, ईई ऊर्जा निगम कोटद्वार