फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Spinning documents in land scam

भूमि घोटाले में खंगाले दस्तावेज

Sat, 20 Aug 2016 01:52 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 20 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Spinning documents in land scam
जमीन घोटाले की जांच - फोटो : amar ujala

सहसपुर, शंकरपुर में करीब 107 बीघा जमीन घोटाले की जांच को तीर्थनगरी पहुंची दो सदस्यीय टीम ने प्रगति विहार स्थित एक प्रापर्टी डीलर के आवास पर छापेमारी की। भूमि संबंधी दस्तावेज खंगाले। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में टीम देर रात तक कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम शहर की पॉश कॉलोनी प्रगति विहार में रघुनाथ मंदिर के समीप एक कोठी में सहसपुर थाने से आई दो सदस्यीय टीम ने दबिश दी। यहां कोठी में किराए पर रहने वाले प्रापर्टी डीलर के आवास पर छापेमारी कर भूमि के दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन


कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। बताया कि सहसपुर, शंकरपुर में 107 बीघा भूमि घोटाले की जांच की जा रही है। मामले में रणवीर सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी सहसपुर ने सहसपुर थाने में नरेंद्र कुमार वालिया निवासी प्रगति विहार पर भूमि के अवैध खरीद फरोख्त का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि भूमि घोटाले की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त ने लैंड प्राउड समन्वय समिति गठित की है। विवेचना टीम में शामिल एसओ सहसपुर यशपाल सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक सुनील पंवार हैं, जिनके द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान आवास पर प्रापर्टी डीलर के बेटा और बहू मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed