फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Special yagyas performed in ashrams on Ashtami and Navami Tithi

अष्टमी और नवमी तिथि पर आश्रमों में हुए विशेष यज्ञ

Sun, 25 Oct 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Special yagyas performed in ashrams on Ashtami and Navami Tithi
तपोवन स्थित आश्रम में कन्याओं के साथ खुशी व्यक्त करते स्वामी समर्पणनंद महाराज। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेष। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर परमार्थ निकेतन आश्रम में विश्व शांति एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए विशेष हवन किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती, गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने प्रात:कालीन प्रार्थना, नवरात्रि संदेश और हवन में भाग लिया।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में नौ दिनों सेे चल रही शक्ति साधना के अवसर पर स्वामी चिदानन्द मुनि कहा कि नवरात्रि आंतरिक शुद्धि एवं नई ऊर्जा संचय करने का पर्व है। उन्होंने आंतरित शुद्धि के साथ बाहरी वातावरण को भी शुद्ध और स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कहा कि मां दुर्गाजी की आठवीं शक्ति अमोघ और सद्य: फलदायिनी है। इनका वर्ण पूर्णत: गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनकी आयु आठ वर्ष की मानी गई है- ‘अष्टवर्षा भवेद् गौरी।’ इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत हैं। उधर, तपोवन स्थित स्वामी समर्पण आश्रम में मां दूर्गा की आराधना कन्या पूजन के साथ की गई। शनिवार को आश्रम में विश्वशांति के लिए सतचंडी यंज्ञ आश्रम के परमाध्यक्ष परमहंस स्वामी समर्पण आनंद सरस्वती के हाथों पूर्णाहुति कर किया गया। कन्या पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed