{"_id":"69650701e12f8fd67c0fb52f","slug":"speakers-expressed-their-views-on-youth-day-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-136615-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवा कंधों पर टिकी है भारत को शिखर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवा कंधों पर टिकी है भारत को शिखर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी
Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
लेखक गांव में युवा दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन: लेखक गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। लेखक गांव थानो में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कोठियाल ने कहा कि 21वीं सदी भारतीयता की सदी है। इस सदी में भारत के युवाओं की भूमिका निर्णायक है। वर्ष 2047 तक भारत को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल उत्थान परिषद के अध्यक्ष प्रेम बुडा़कोटी ने स्वामी विवेकानंद पर आधारित अपनी कविता की प्रस्तुति देते हुए कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को दुनिया में नई पहचान दिलाई। भारत के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।
बीएसएफ के सेवानिवृत्ति डीआईजी राकेश नेगी ने कहा कि अनुशासित जीवन शैली से आगे बढ़ने में मदद मिलती है। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उस दिशा में काम करना चाहिए। एचएनबी गढ़वाल विवि के प्रो. राहुल बहुगुणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में फैलाया। यूपीईएस के प्रो. मयंक पाठक, पर्वतारोही मनीष कसनियाल, डॉ. सर्वेश उनियाल आदि ने भी विचार रखे। यूथ फाउंडेशन के युवाओं द्वारा देशभक्ति की प्रस्तुति दी गई। शिवम ढौंडियाल, इंद्रपाल सिंह, ओपी बडोनी, बालकृष्ण चमोली, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।