फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   son hit head of lover of mother

बेटे ने मां के प्रेमी के सिर पर मारी कांच की बोतल

Thu, 04 Aug 2016 12:43 AM IST
ऋषिकेश।
ऋषिकेश। Updated Thu, 04 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
son hit head of lover of mother
अस्पताल में महिला के परिजन में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
- युवक ने भी किया जवाबी हमला, पुलिस ने दोनों को कराया भर्ती
-

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मां को गैर युवक के साथ देख आगबबूला हुए बेटे ने युवक के सिर पर कांच की बोतल मार दी। इस पर युवक ने भी जवाबी हमला कर किया। इस खूनी संघर्ष में दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बुधवार की है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी एक महिला पति की मौत के बाद वीरभद्र बीएसएनएल में कार्यरत है। उसके पुत्र को शक था कि उसकी मां का किसी से प्रेम प्रसंग है। बुधवार को महिला का पुत्र उसका पीछा करते हुए भद्रकाली में माचिस फैक्ट्री के पास पहुंचा। यहां मां को दुपहिया पर एक गैर युवक के साथ जाते देख उसका गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि उसने कांच की बोतल निकाली और युवक पर हमला कर दिया। जवाब में युवक ने भी उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भद्रकाली चौकी पुलिस ने बीचबचाव कर झगड़ा छुड़ाया और घायलावस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अस्पताल परिसर में उस समय हंगामा हो गया जब महिला की पुत्रवधू भी सूचना मिलते ही पहुंच गई। पति को घायल हालत में देखकर न केवल सास को खरीखोटी सुनाई बल्कि पति से मारपीट करने वाले युवक की भी धुनाई कर दी। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शादी कर चुके हैं
सरकारी अस्पताल में मौजूद घायल प्रेमी और महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बीच प्रेम प्रसंग है और कुछ महीने पहले वह चंडीगढ़ में शादी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि प्रेमी हिमाचल प्रदेश का है और प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed