फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   someshwer, ganga nager area in monkey

बंदरों के उत्पात से सोमेश्वरनगर और गंगानगर के लोग परेशान

Fri, 11 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 11 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
someshwer, ganga nager area in monkey

सोमेश्वनगर, गंगानगर क्षेत्र में उत्पाती बंदरों ने लोगों का सुखचैन छीन लिया है। बंदर बेधड़क घरों में घुसकर सामान उठाकर भाग रहे हैं। खाद्य सामग्री चट कर जाते हैं। भगाने पर लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं। समस्या से आजिज लोग वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के सोमेश्वरनगर, गंगानगर में पिछले कुछ महीनों से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि लोग  घरेलू सामान और खाद्य पदार्थ की सुरक्षा के लिए पहरेदारी करने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासी महावीर, रमेश अरोड़ा, आकाशदीप सोती, हरीश गावड़ी, गौरव अग्रवाल, मनोज ने बताया कि पहले उत्पाती बंदर छतों में कूदते फांदते थे, लेकिन अब घरों में घुसकर सामान उठा रहे हैं।
विज्ञापन


बंदरों का उत्पात लोगों के जी का जंजाल बन गया है। बताया कि भगाने पर बंदर काटने आते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों की पहरेदारी अलग करनी पड़ती है। आधा समय तो घरों से बंदरों को भगाने में ही बीत जाता है। वन विभाग से उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि समस्या संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी क्षेत्र बंदर उत्पात मचा रहे हैं तो उन्हें पकड़ने के लिए जाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed