{"_id":"68701887d3ad9a06af0cef23","slug":"soldier-died-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-735838-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत
Fri, 11 Jul 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है। बड़कोट रानीपोखरी निवासी संदीप कुमार (42) पुत्र स्व. लेखवार सिंह थाना मुनि की रेती में तैनात था। बृहस्पतिवार को जब संदीप कुमार की ड्यूटी का समय हुआ तो उसके परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि मृतक सिपाही मुनि की रेती थाने के अंतर्गत ट्रैफिक व्यवस्था में ड्यूटी पर था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश के कारण आत्महत्या करना सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन