फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Soldados del tendero brutalmente golpeados

सिपाहियों ने किराना व्यापारी को बेरहमी से पीटा

Fri, 01 Jul 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 01 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Soldados del tendero brutalmente golpeados
व्यापारी को बेरहमी से पीटा। - फोटो : amar ujala

श्यामपुर पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने बुधवार देर रात दुकान से घर लौट रहे किराना व्यापारी को बेरहमी से पीटा। बेवजह पूरी रात उसको हवालात में रखा गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से 18 हजार रुपये और एक मोबाइल भी ले लिया। पुलिस की गुंडई से गुस्साएं सैकड़ों लोगों बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला और कोतवाल विजय चंद्र सिंह गुसाई मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने भीड़ को समझाबुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जाम लगा रहे हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि भल्लाफार्म निवासी जयप्रकाश भट्ट की खदरी मार्ग पर किराना की दुकान है। बुधवार रात्रि करीब ग्यारह बजे वे अपने स्कूटर से घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में श्यामपुर चौकी में तैनात दो पुलिस वालों ने उनको रोक लिया और बेवजह मारपीट की। रात भर उनको चौकी और हवालात में बंद रखा। उनसे 18 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। स्कूटर रास्ते में पड़ा होने पर उन्होंने पुलिस से जानकारी चाही तो पुलिस ने गांव के एक पूर्व प्रधान को भी अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। वहीं पुलिस का कहना था कि व्यापारी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।
विज्ञापन


जिस पर ग्रामीण और भड़क गए, उन्होंने कहा कि यदि वे नशे में थे तो पुलिस मेडिकल कराती मारपीट क्यों की गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक विजय चंद्र सिंह गुसाई ने जनप्रतिनिधियों को जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान शाकुंबरी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि संजीव चौहान, मंडी समिति पूर्व सभापति जय सिंह रावत, महावीर उपाध्याय, संदीप नेगी, प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, प्रधान सतीश रावत, रमेश रांगड़, राकेश कुमार, रजनीश शर्मा, उषा थपयिाल, बीना चौहान, सोनी रावत, राहुल बिष्ट, अर्जुन सिंह रांगड़, जगवीर धनइ, कमलेश पुंडीर, धूम सिंह भंडारी, युवा मंगल दल अध्यक्ष संदीप राणा, प्रदीप उनियाल,  सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग से चेकपोस्ट हटाने की मांग
जाम लगा रहे लोगों ने रेलवे क्रासिंग से पुलिस चेक पोस्ट हटाने की मांग की। आरोप है कि यहां तैनात पुलिसकर्मी जनता से अवैध वसूली करते है।

व्यापारी की पत्नी ने दी तहरीर
पीड़ित व्यापारी की पत्नी जयश्वरी भट्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी आजाद सिंह व एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने, 18 हजार नगदी और मोबाइल छीनने की तहरीर दी है। देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

 
कोट......
व्यापारी ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। जिस पर सिपाही उसको चौकी और फिर कोतवाली ले आए। व्यापारी का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें नशे की पुष्टि हुई है। मारपीट, रुपये और मोबाइल रखने के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विजय चंद्र सिंह गुसाई, कोतवाली निरीक्षक ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed