फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SNA failed due to lack of cleanliness in the library

पुस्तकालय में सफाई न होने पर बिफरे एसएनए

Fri, 24 Jul 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
SNA failed due to lack of cleanliness in the library
ऋषिकेश। गोपालकुटी में संचालित पुस्तकालय का सहायक नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने यहां तैनात निगमकर्मी को फटकार लगाई। साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं, पुस्तकालय में पुस्तकों का ब्यौरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शनिवार तक इनका ब्यौरा तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहायक नगर आयुक्त ऐलमदास गोपाल गोपाल कुटी स्थित पुस्तकालय पहुंचे। मगर, यहां फर्नीचर पर फैली धूल, जाले लगे मिले। पुस्तकों का ब्यौरा मांगने पर निगमकर्मी संजय संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने डैमेज हो चुकी पुस्तकों की जानकारी मांगी, तो इस पर भी निगमकर्मी कोई जवाब नहीं दे सका। उन्होंने पुस्तकालय में लाइट, सफाई, डैमेज पुस्तकों की लिस्ट तथा सुरक्षित पुस्तकों की सूची बनाकर इसे रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने शनिवार तक का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed