{"_id":"60b7bacda998c10c07bab2d590d5c786","slug":"smuggling-of-alchohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के चर्चित शराब तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के चर्चित शराब तस्कर फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब को लेकर की गई धरपकड़ कार्रवाई में शहर के चर्चित शराब तस्कर पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब रहे। कार्रवाई में पुलिस ने 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से भागे तीन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह मनीराम रोड स्थित एक घर में अवैध शराब की खेप उतरने की सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देख शराब ठिकाने लगा रहे तीन लोग चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 11 पेटी अंग्रेजी शराब कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी शहर के चर्चित शराब तस्कर हैं। पहले भी आबकारी अधिनियम उल्लंघन के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि मौके से श्यामसुंदर, अशोक, आनंद कुमार पुत्र हुकमत राय निवासी मनीराम मार्ग फरार हुए हैं। उनके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन