{"_id":"61bce8c3659aaa04f027371f","slug":"smuggler-arrested-with-nine-grams-of-smack-rishikesh-news-drn3990664102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के शिकंजे में फंसा स्मैक तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के शिकंजे में फंसा स्मैक तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 9.40 ग्राम अवैध स्मैक केेेे साथ गिरफ्तार किया। आरोपी हरिद्वार से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर तीर्थनगरी में महंगे दामों में बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि स्मैक की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बाईपास रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। आरोपी के पास से पुलिस को 9.40 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सागर जायसवाल निवासी गली नंबर 5, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश जिला देहरादून के रूप में हुई है। स्मैक तस्कर ने पुलिस को बताया वह स्वयं स्मैक का नशा करता है। नशे और अन्य शौक को पूरा करने के लिए उसने स्मैक तस्करी का रास्ता अपनाया। आरोपी ने बताया कि वह हरिद्वार से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर ऋषिकेश में महंगे दामों पर बेचता है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को स्मैक उपलब्ध कराने वाले हरिद्वार के तस्कर की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।