फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Smuggler arrested for selling drug injection outside schools, colleges.

स्कूलों कालेजों के बाहर नशीले इंजेक्शन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार.

Sun, 22 May 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested for selling drug injection outside schools, colleges.
पुलिस ने स्कूल और कालेजों के बाहर छात्रों को नशे का इंजेक्शन बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही तस्करी के लिए प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणी मैठाणी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको लेबर कालोनी तिराहे के पास एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। संदेह होने पर चौकी इंचार्ज ने बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। पुलिस को युवक के पास से 26 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि युवक की पहचान दीपक जाटव निवासी बनखंडी, शांतिनगर, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वह स्कूलों, कालेजों और रेलवे स्टेशन के बाहर नशीले इंजेक्शन बेचा करता है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed