फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Smile team handed over the elderly to family

स्माइल टीम ने वृद्ध को परिजनों के सुपुर्द किया

Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Smile team handed over the elderly to family
बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द करता पुलिसकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
ऑपरेशन स्माइल टीम ने बस अड्डे पर तीन दिन से भटक रहे 62 वर्षीय वृद्ध को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। मंगलवार को जनपद टिहरी की ऑपरेशन स्माइल टीम को 62 वर्षीय वृद्ध बस अड्डे के पास लावारिस हालात में घूमता मिला।
विज्ञापन

स्माइल टीम में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार ने वृद्ध को विश्वास में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वृद्ध की पहचान 62 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मामचंद निवासी ग्राम कटिया थाना ककरौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वृद्ध ने बताया किया वह तीन दिन से ठंड में बस अड्डे की टीन शेड में रह रहे हैं। राधेश्याम ने घर से बिना बताए ऋषिकेश आने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरा पर्स कहीं गिर गया। उनके पास न किराए के लिए पैसे हैं और न खाने के लिए। बताया कि उनके पास घर वालों के फोन नंबर भी नहीं हैं। इस पर स्माइल टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के थाने से संपर्क किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति के ग्राम प्रधान का नंबर हासिल किया।
विज्ञापन

उसके बाद वृद्ध के पुत्र शिवकुमार से संपर्क हो पाया।
शिवकुमार ने स्माइल टीम को खड़खड़ी हरिद्वार में अपने एक रिश्तेदार के यहां वृद्ध को छोड़ने की बात कही। इस पर टीम ने वृद्ध को उनके रिश्तेदार अशोक के घर पहुंचाया। इस पर परिजनों ने ऑपरेशन स्माइल टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed