{"_id":"62263cacbf7fe410f1211633","slug":"six-meat-shops-sealed-in-idpl-rishikesh-news-drn405846484","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल में छह मांस की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीपीएल में छह मांस की दुकानें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल में संचालित मीट की दुकान में अनियमितता मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम आईडीपीएल की ओर दौड़ी। टीम ने यहां छह मीट की दुकानों को सील कर उन्हें नोटिस थमा दिया है।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा की टीम, तहसील प्रशासन, नगर निगम और पशुपालन की टीम ने संयुक्तरुप से आईडीपीएल बाजार में छापेमारी की। टीम ने बिना लाइसेंस मांस बेचने पर छह दुकानों को सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि तहसील प्रशासन से उन्हें फोन आया कि आईडीपीएल में नियम के विरुद्ध मांस तरीके से कुछ दुकानों पर मांस बेचा जा रहा है। निरीक्षण करने के बाद सूचना सही मिली। यहां बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के विपरीत मांस की दुकान संचालित हो रही है। नियमों के विरुद्ध मांस का क्रय-विक्रय करने पर टीम ने यहां छह दुकानों को सील कर, दुकान स्वामियों को नोटिस थमा दिया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय में होगी। टीम में नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल आदि शामिल थे।
इंदिरानगर में भी दशकों से नियमों के विरुद्ध मांस का क्रय विक्रय किया जा रहा है। यहां एक भी दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं है। स्लाटर हाउस से किसी भी दुकानदार का मांस नहीं आता है। इसके साथ ही गंदगी आसपास लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। यहां धड़ल्ले से नियमों के विरुद्ध मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। लेकिन निगम और तहसील प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने के बजाय मेहरबान बने हुए हैं।