फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six crows found dead in AIIMS campus on third day

एम्स परिसर में तीसरे दिन छह कौवे मृत मिले, हड़कंप

Wed, 13 Jan 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six crows found dead in AIIMS campus on third day
ऋषिकेश। एम्स परिसर में छह कौवे मृत मिले। वहीं डोईवाला में भी तीन कौवे मरे हुए मिले। एम्स परिसर में लगातार तीसरे दिन कौवे मरने की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने एम्स परिसर में मृत मिले कौवों में एक कौवे का सैंपल भरकर भोपाल भेजा है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुबह एम्स परिसर में मरे हुए कौवे मिलने की सूचना मिली। इसके बाद टीम को सूचना मिली कि आईडीपीएल क्षेत्र में एक प्लॉट कौवा मरा पड़ा है। वहीं बाइपास से सटे खांडगांव विस्थापित में दो कबूतर मृत मिले। उन्होंने बताया एक कौवे का सैंपल लेकर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु संस्थान (एनआईएचएसए) भोपाल भेजा गया है। बाकी कौओं और कबूतरों को दफना दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
डोईवाला में तीन कौवे मृत मिले
डोईवाला। क्षेत्र में कौवे मरने की घटना लगातार तीसरे दिन सामने आई है। मंगलवार को नांगल ज्वालापुर में दो, मिस्सरवाला में एक कौवा मृत मिला। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह बोरा ने बताया कि कौवा मरने की सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद लच्छीवाला रेंज से वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं लगातार तीसरे दिन कौवे मरने की सूचना के बाद लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत अवस्था में मिली जंगली मुर्गी
रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जंगल सीमा से सटे खांडगांव नंबर एक में एक मकान के पिछले हिस्से में एक जंगली मुर्गी मृत अवस्था में मिली। मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों को पूर्व पंचायत सदस्य शांति नेगी की ओर से फोन पर घर के पिछले हिस्से में एक जंगली मुर्गी के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी गई। इसके बाद वनकर्मियों और पशुचिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मृत मृर्गी और उसके अलावा कुछ दूरी पर मृत अवस्था में मिले एक कौवे को सैंपलिंग के लिए सुरक्षित कर लिया गया। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि जंगली मुर्गी के मरने की पहली घटना है। सैंपलिंग की जांच के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed