फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six buses unable to reach Delhi; turned back from Mohannagar

Rishikesh News: दिल्ली नहीं जा पाईं छह बसें, मोहननगर से वापस लौटी

Mon, 02 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Six buses unable to reach Delhi; turned back from Mohannagar
- बीएस-04 वाली बसों के दिल्ली में प्रवेश पर लगी रोक
विज्ञापन

ऋषिकेश। दिल्ली में बीएस-04 बसों के प्रवेश पर रोक के बाद दिल्ली रूट की छह बसों संचालन प्रभावित रहा। जिन बसों को दिल्ली रूट पर भेजा गया था। वह मोहननगर से ही वापस लौट गई। वहीं अन्य बसों को मुरादाबाद और सहारनपुर रूट पर संचालित किया गया।

दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-04 बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ऋषिकेश डिपो की 65 बसों में से करीब 20 बसें बीएस-04 के अंतर्गत आती हैं। इन बसों में से छह बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जाएंगी। इन बसों में से चार साधारण बस और दो वाल्वों का दिल्ली रूट पर संचालन नहीं हो पाया। दिल्ली रूट पर रोडवेज की 19 और 17 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। दिल्ली में बीएस-04 बसों के संचालन पर रोक के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से दिल्ली रूट की चार बसों को मोहननगर तक ही भेजा गया। मोहननगर से ही बसें वापस लौट गईं। वहीं अन्य बसों को मुरादाबाद, नजीबाबाद और सहारनपुर रूट पर भेजा गया। बीएस-04 वाली दो अनुबंधित वाॅल्वो बसों का भी दिल्ली रूट पर संचालन नहीं हो पाया। यह बसें दोपहर 12 बजे और रात को 11 बजे दिल्ली के लिए संचालित होती थीं। बीएस-04 वाली बसों के दिल्ली रूट पर संचालन न होने से रोडवेज की आय भी प्रभावित हो सकती है। वहीं रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि दिल्ली रूट पर बीएस-04 की छह बसों का संचालन नहीं हो पाया। बीएस-04 की अन्य बसों को मुरादाबाद, नजीबाबाद और सहारनपुर रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed