फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Singtali Motor Bridge is my dream project: Subodh Uniyal

सिंगटाली मोटर पुल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट: सुबोध उनियाल

Sat, 25 Sep 2021 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Singtali Motor Bridge is my dream project: Subodh Uniyal
देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिलते ढांगू विकास समिति के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ढांगू विकास समिति के पदाधिकारियों ने शासकीय प्रवक्ता कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास यमुना कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात कर सिंगटाली मोटर पुल का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिव लोनिवि आरके सुधांशु इस बारे में वार्ता की। इसके बाद सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण की प्रगति को लेकर लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता राकेश नैथानी से दूरभाष पर बात की। ईई द्वारा बताया गया कि मोटर पुल का डिजाइन हेतु संबंधित एजेंसी पत्र भेजे गए हैं। जल्द डिजाइन को मंजूरी मिल जाएगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व सिंगटाली मोटर पुल का भूमि पूजन और शिलान्यास बजट आदि की स्वीकृत कर मोटर पुल कार्य किसी भी स्थिति में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल स्वयं मेरा भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके बाद वनमंत्री हरक सिंह रावत से भी मुलाकात की। समिति की ओर से सिंगटाली में 26 सितंबर को दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुलाकात करने वालों में विनोद बड़थ्वाल, वेदप्रकाश मैठाणी, भूपेंद्र नौटियाल, धर्म सिंह नेगी, गुरुचरण सिंह, हर्षवर्धन बड़थ्वाल, पृथ्वीधर काला, भारत सिंह रावत, दीपक रावत, स्वयंबर दत्त बड़थ्वावाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed