फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Similar symptoms found in another woman

एक और महिला में पाया गया मिलता जुलता लक्षण

Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Similar symptoms found in another woman
एम्स में पंजीकरण काउंटर पर मास्क पहन काम करते कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चीन में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस ने तीर्थनगरी में भी बेचैनी बढ़ा दी है। बीते रोज देहरादून निवासी एक मेडिकल छात्रा में मिलते जुलते लक्षण मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने पुणे की लैब में ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है। वहीं, शुक्रवार को एक और महिला में कोरोना वायरस की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती महिला को चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर इलाज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को निर्मल अस्पताल में रानीपोखरी निवासी एक महिला उपचार कराने पहुंची थी। यहां के चिकित्सक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच में उन्हें कोरोना वायरस जैसे लक्षण प्रतीत हुए। कोरोना से ग्रसित इंसान को भी सांस लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में महिला को एम्स रेफर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस की आशंका वाले इस दूसरे मरीज को एम्स ऋषिकेश में उपचार कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सक सतर्क, एसपीएस में चार बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
ऋषिकेश। कोरोना वायरस की आशंका वाले मरीजों की आमद बढ़ती देख तीर्थनगरी के अस्पतालों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के तृतीय तल पर कई वर्षों से बंद पड़े आईसीसीयू वार्ड को कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार कर दिया गया है। यहां फिलहाल चार बेेडों की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर चार बेडों की व्यवस्था अतिरिक्त की जाएगी। आइसोलेशन वार्ड में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां प्राथमिक उपचार के तौर पर मरीज में लक्षण के आधार पर पैरासिटामॉल, एंटीबोयाटिक, मास्क, दस्ताने की व्यवस्था है। साथ ही सांस संबंधी दिक्कत के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था कर ली गई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में समस्त स्टाफ को दस्ताने व मास्क अनिवार्य, तीमारदारों को भी दी हिदायत
ऋषिकेश। एम्स में कोरोना वायरस के मद्देनजर पुख्ता सावधानी बरती जा रही है। एम्स प्रशासन की ओर से सस्थान में कार्यरत सभी स्टाफ और चिकित्सकों को मास्क और ग्लव्ज पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा मरीजों से मिलने आने वाले तीमारदारों को मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि कोरोना को देखते हुए एम्स में ओपीडी और आईपीडी वार्ड की अलग से व्यवस्था की गई है।
संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएमओ ने बुलाई बैठक
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला स्थित सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नदारद हैं। यह हाल तब है जब इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों का आवागमन बना रहता है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. राजीव ने बताया कि कोरोना वायरस का चीन से संबंध माना जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा के प्रति ब्लॉक स्तर पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के लिए सिफारिश की गई है। साथ ही एन-95 मास्क उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी क्रम में कोरोना वायरस के मद्देनजर तैयारियों के लिए चार फरवरी को मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होनी है। उन्होंने बताया कि यदि कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज यहां आता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड के माध्यम से एम्स रेफर किया जाएगा।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क शुरू
डोईवाला। कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हुए स्वास्थ्य महकमे ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य हेल्पडेस्क शुरू की है। हवाई यात्रियों के आवागमन के दौरान विभागीय टीम मौजूद रहेगी। विभाग की ओर से हवाई यात्रियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारियां भी दी जा रही हैं।

कोरोना वायरस को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों की तैनाती कर दी गई है। विदेशों से देहरादून उत्तराखंड आने वाले सैलानियों पर नजर रखने के अलावा विशेष सतर्कता रखी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप डोईवाला अस्पताल की ओर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य हेल्पडेस्क शुरू कर दी गई है। दो शिफ्टों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेेगी। टीम में एक चिकित्सक, फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय को रखा गया है। पहली टीम सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक और दूसरी टीम तीन बजे से अंतिम फ्लाइट की आवाजाही तक मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर विभागीय स्तर पर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। दूसरे देशों से आने वाले खास तौर पर चीनी हवाई यात्रियों को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

 राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करते कर्मचारी।

राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करते कर्मचारी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed