फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shri Ram towards nation society: Muralidhar

श्री राम ने सिखाया राष्ट्र व समाज के प्रति भूमिका : मुरलीधर

Thu, 15 May 2025 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram towards nation society: Muralidhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर 15 मई से 17 जून तक आयोजित मासिक श्री रामकथा का आयोजन किया गया। कथावाचक मुरलीधर ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। कथा में राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथावाचक मुरलीधर महाराज ने कथा के प्रथम दिवस पर कहा कि श्रीराम ने अपने जीवन से हमें सिखाया कि धर्म व कर्तव्य क्या है और परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए। श्रीराम ने जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर प्रेम, त्याग और संयम का परिचय देते हुए आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण किया।

महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती, पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने संयुक्तरूप से कथा का उद्घाटन किया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीरामकथा, आख्यान नहीं, बल्कि जीवन का अमृत है। प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, करुणा, कर्तव्य और समर्पण का आदर्श है। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस स्वामी ने कहा कि परिवार जीवन की पहली पाठशाला है, जहां बच्चे न केवल बोलना और चलना सीखते हैं, बल्कि संस्कारों की शिक्षा भी प्राप्त करते हैं। केवट जयंती पर स्वामी ने कहा केवट वह अद्भुत भक्त हैं जिसने प्रभु श्रीराम से कुछ मांगा नहीं, बल्कि स्वयं प्रभु को ही मांग लिया। उसने सेवा को साधना, समर्पण को भक्ति और प्रेम को परम धर्म बना दिया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति बहुत गौरवशाली है और हम उस पावन संस्कृति के अनुगामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed