फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ankita Murder Case: Shot up with BJP MLA in AIIMS

Ankita Murder Case: विधायक की कार का शीशा तोड़ा, आयोग अध्यक्ष को लौटाया, एंबुलेंस के आगे लेटे प्रदर्शनकारी

Sun, 25 Sep 2022 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 04:52 PM IST
सार

एम्स में अंकिता के शव को देख लोगों का गुस्सा भड़क गया।इस बीच यमकेश्वर क्षेत्र के ही एक जनप्रतिनिधि ने हाथ मारकर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।पुलिस के जाने के बाद लोग एक बार फिर एम्स के बाहर सड़क पर बैठ गए।

विज्ञापन
Ankita Murder Case:  Shot up with BJP MLA in AIIMS
अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एम्स में अंकिता के शव को देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने अंकिता के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के साथ धक्कामुक्की की और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। लोगों ने उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष को भी अस्पताल से वापस लौटा दिया। लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। गुस्साए लोग अंकिता के शव को लेकर जा रही एंबुलेंस के आगे लोग लेट गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को भगाया।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट पहुंची प्रशासन की टीम, स्पा सेंटर सील करने की तैयारी
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद होने की खबर लगते ही सुबह 8.30 बजे से एम्स में लोगों की भीड़ जुटने लगी। एम्स में पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऋषिकेश कोतवाली, डोईवाला थाना, रायवाला थाना, रानीपोखरी थाना और लक्ष्मणझूला थाना से पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां भीड़ में कांग्रेस, यूकेडी, यूजेपी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल थे। भाजपा के कुछ नेता और कार्यकर्ता भी एम्स पहुंचे थे। लोगों ने अंकिता का शव देखा तो प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट एम्स पहुंचीं और सीधा मोर्चरी की ओर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मोर्चरी के बाहर बेंच पर बैठ गईं। इसी बीच कुछ लोगों ने रेणु बिष्ट के मोर्चरी में जाने का विरोध शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख एएसपी शेखर सुयाल विधायक को मोर्चरी से बाहर ले आए और टिन शेड के नीचे बैठा दिया। इस बीच बाहर बैठे लोगों, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं, ने विधायक को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ा कि लोग विधायक से धक्कामुक्की करने लगे। एएसपी शेखर सुयाल विधायक को कार तक ले जाने लगे। इस दौरान भी लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते धक्कामुक्की की। पुलिस ने किसी तरह विधायक को कार में बैठाया। इस बीच यमकेश्वर क्षेत्र के ही एक जनप्रतिनिधि ने हाथ मारकर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि का हाथ भी जख्मी हो गया। पांच थानों की पुलिस ने विधायक की कार को सुरक्षा देते हुए भीड़ से बाहर निकाला। जल्दबाजी में कार डिवाइडर पर चढ़ने से बाल-बाल बची।

इसके बाद उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एम्स पहुंचीं तो उनको भी विरोध के चलते लौटना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अंकिता के शव को लेकर एंबुलेंस पौड़ी के लिए निकली तो लोग सड़क पर लेट गए। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और हत्यारों को फांसी देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को तितर बितर किया। इस पर गुस्साए लोग पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एम्स के बाहर आ गए। पुलिस के जाने के बाद लोग एक बार फिर एम्स के बाहर सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed