{"_id":"579130764f1c1b3e12c4bbcc","slug":"shop-under-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरकतें पहाड़ों के नीचे सज रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरकतें पहाड़ों के नीचे सज रही दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास कांवड़ यात्रा में कैलास गेट से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक लोग दरकते पहाड़ों के नीचे अस्थायी दुकानें सजा रहे हैं। बावजूद इसके नगर पालिका के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
श्रावणमास कांवड़ मेले के चलते स्थानीय लोग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अस्थायी दुकानें संचालित कर रहे हैं।
इस मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं। तेज बारिश में कई बार यहां भूस्खलन हो चुका है। बावजूद इसके दरकते पहाड़ों के नीचें दुकानें चल रही हैं और पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
नगरपालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट का कहना है कि कई बार दुकान स्वामियों को रोका गया है। बावजूद ये लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे में पुलिस बल के साथ जल्द इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर दुकानें संचालित करने के निर्देश दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन