फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shiva Barat taken out with drums in Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई शिव बरात

Fri, 12 Mar 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shiva Barat taken out with drums in Parmarth Niketan
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव की बारात निकालते परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने ड्रम, ढोल-नगाड़े की ताल पर कीर्तन करते हुए भगवान शिव की बारात निकाली।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में चल रहे 32 वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन की शुुरुआत गंगा नंदिनी के योग और प्राणायाम के सत्र से हुई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राक्ष का पौधारोपण, पूजन कर भगवान शिव की स्तुति की। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार भी मौके पर थे। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि जैवविविधता, जीव विविधता, जीवन में एकता तथा विभिन्नता में एकता यही भारत की विशेषता है और यही सत्य है, यही शिव है, यही सुंदर है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य गंगा आरती के पश्चात सभी योग साधकों और श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध ड्रम और तालवादक शिवमणि के मंत्रमुग्ध करने वाले संगीत का आनंद लिया। शिवमणि जी ने अपनी वर्चुअल परफारमेंस दी। डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि शिवरात्रि महापर्व हमें अपनी अंतर चेतना से जुड़ने, सत्य को जानने, शिवत्व को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed