फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shailendra Yadav, general secretary of the Cricket

भावी पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा कूड़े का खामियाजा: शैलेंद्र

Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shailendra Yadav, general secretary of the Cricket
क्रिकेट एसोसिएशन फाॅर द ब्लाइंड इन इंडिया के महासचिव पहुंचे परमार्थ निकेतन
विज्ञापन




क्रिकेट एसोसिएशन फाॅर द ब्लाइंड इन इंडिया के महासचिव शैलेन्द्र यादव ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर से बहकर गंगा में समा रहा है। जिससे गंगा प्रदूषित होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कहा कि कूड़ा निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी कई तरह की दिव्यांगता का शिकार होगी।



शैलेंद्र यादव ने कहा कि भारत की टीम बर्मिघम, इंग्लैंड में पहली बार होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट में सहभागिता कर रही है। जिसमें विश्व के 70 देश शामिल हो रहे हैं। भारत की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। कहा कि इस पृथ्वी पर सब कुछ होना जरूरी है। दिव्यांगता भी इसमें एक है। पृथ्वी पर सूखा नहीं होगा तो जल का महत्व समझ में नहीं आएगा।
विज्ञापन


कहा पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले वास्तविक रूप से पर्वतों की रक्षा करते हैं, लेकिन जब पर्यटक पहाड़ों पर जाते हैं तो कचरा, प्लास्टिक छोड़कर आते हैं। पहाड़ों से प्लास्टिक नदियों से होकर किसी न किसी रूप में वापस हमारी रसोई से पेट पेट तक पहुंच जाता है। कहा कि हम कूड़ा और गंदगी फैलाएंगे तो हमारी पीढ़ियों को ही भुगतान होगा। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सभी को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया और शैलेन्द्र यादव को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed