{"_id":"5dcb085d8ebc3e5b6d04f5c8","slug":"shahabad-kirtans-were-taken-with-companions-rishikesh-news-drn325802357","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद कीर्तन से संगतों को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद कीर्तन से संगतों को किया निहाल
विज्ञापन
हेमकुंड गुरूद्वारे में शबद कीर्तन करते रागी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर नगर के मुख्य गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शबद कीर्तन से गुरु की दी शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप नगर के मुख्य गुरुद्वारे में श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। ढाडी जत्था पुष्पेंद्र कौर पंजाब और हजूरी रागी जत्था भाई मलकीत सिंह ने भजन कीर्तन से गुरु नानक देव के व्यक्तित्व का बखान करते हुए उन्हें महान समाज सुधारक, दार्शनिक, योगी और धर्म संस्थापक बताया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने अपने संदेश में कहा था कि ईश्वर की भक्ति करने वाले प्राणी को किसी का भय नहीं रहता। गुरु सिंह सभा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह ने गुुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को हमेशा धर्म पथ का अनुसरण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा के सचिव सुरेंद्र खालसा, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, प्रदीप बंगा, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह पाल, अमनदीप राजा, गुरुदेव सिंह, प्रताप सिंह, अवतार सिंह, गुरुबचन सिंह, महंत बलबीर सिंह, मनोहर सिंह, जसविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरुप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
ऋषिकेश। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव दिवस पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में शबद-कीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओें ने गद्दी पर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देहरादून के पूर्व रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम सिंह कक्कड़ ने गुरुनानक देव के जीवन और उनकी वाणी व उपदेश पर रोशनी डाली। साथ ही श्रद्धालुओं को संगतों से अवगत कराया। मौके पर उपस्थित गुरमत संगीत बाल विद्यालय के बच्चों ने कीर्तन गाया। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के मैनेजर दर्शन सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने की खुशहाली की कामना
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव का जीवन एवं उनके सिद्धांत हमें उदारता अपनाने और अहंकार से दूर रहने की सीख देते हैं। आज सिख समुदाय की ओर से संपूर्ण विश्व में मानव जाति के हित में अनेक रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबको अन्न मिले इसके लिए गुरुद्वारों में लंगर की परंपरा अद्भुत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हाकम सिंह, प्रेम सिंह डंग, इंद्रपाल सिंह, मंगा सिंह, पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, परमजीत सिंह, गोविंद सिंह, तरसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।