फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seven Plus team will fight Dengue with AIIMS

एम्स के साथ सेवन प्लस टीम करेगी डेंगू पर वार

Sun, 11 Sep 2022 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seven Plus team will fight Dengue with AIIMS
शहर में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग विभाग हरकत में आया है। नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए साथ विभागों, चिकित्सा संस्थान और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सेवन प्लस टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त राहुल गोयल और एम्स के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सेवन प्लस टीम के साथ डेंगू नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा करते हुए अभियान की शुरुआत की। शनिवार को नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में नगर निगम ने सेवन प्लस टीम के साथ बैठक की। एम्स के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि डेंगू के संक्रमण को रोकने के लिए एम्स ऋषिकेश के यूपीएससी सेंटर, एएनएम, आशा, वरिष्ठ नागरिक संगठन, पार्षद, निगम कर्मचारी, एसपीएस राजकीय अस्पताल के कर्मचारी, स्कूल और एनजीओ की सेवन प्लस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि चंद्रेश्वर नगर, सर्वहारा नगर, मायाकुंड शांति नगर, बापू ग्राम, बीस बीघा और वाल्मीकि बस्ती डेंगू के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि हॉट स्पॉट में बहुउद्देशीय टीम बनाकर अगले सात दिन तक डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए सेवन प्लस टीम को एकजुट होकर प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान एसपीएस राजकीय अस्पताल के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल विकास भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed