{"_id":"613bb4fb8ebc3eb4da775738","slug":"seven-peepal-trees-will-be-transplanted-rishikesh-news-drn3900226128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल के सात पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल के सात पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर एनएच के अधिकारियों से वार्ता करते स्थानीय लोग।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। एनएच डोईवाला की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे 17 पेड़ों में से पीपल के सात पेड़ों का ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके लिए एनएच, वन विभाग को प्रस्ताव भेजेगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
एनएच डोईवाला की ओर से कोयलघाटी से चंद्रभागा पुल तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हाइवे के चौड़ीकरण को लेकर इन दिनों एनएच डोईवाला हाइवे के किनारे के पेड़ों को वन विकास निगम से कटवा रहा है। मंगलवार सात सितंबर को पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के आगे पीपल के पेड़ काटने को लेकर हंगामा हो गया था। आवास विकास निवासी हेमंत गुप्ता ने अपने गले में रस्सी डालकर पेड़ काटने का विरोध किया था। उनका कहना था कि इन पेड़ों को काटने की बजाय इन्हें उखाड़कर किसी दूसरी जगह स्थापित किया जाए। उनके विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आ गया था। वन विभाग, एनएच डोईवाला और डीएफओ देहरादून ने हेमंत गुप्ता से वार्ता की। उसके बाद यह सहमति बनीं वन विकास निगम की ओर से कोयलघाटी से लेकर गुरुद्वारा तक काटे जा रहे 17 पेड़ों में जो पीपल के सात पेड़ हैं उनका ट्रांसप्लांट किया जाएगा। बाकी अन्य 10 पेड़ों को काटा जाएगा।
एनएच डोईवाला की ओर से वन विकास निगम से हाइवे के किनारे के जो 17 पेड़ कटवाए जा रहे हैं, उनमें से सात पीपल के पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह लगाया जाएगा। पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करने लिए एनएच डोईवाला वन विभाग को प्रस्ताव भेजेगा। उसके बाद वन विभाग की ओर से पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
- महेंद्र सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश