फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Settlement of pension complaints will be settled in the municipality

अधिकारी पालिका में बैठ करेंगे पेंशन शिकायतों का निपटारा

Fri, 12 Jul 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Settlement of pension complaints will be settled in the municipality
नगर पालिका मुनिकीरेती में आयोजित बोर्ड बैठक में उपस्थित कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष - फोटो : RISHIKESH
अब लाभार्थियों को पेंशन के लिए नरेंद्रनगर तहसील के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। नगर पालिका मुनिकीरेेती में ही पेंशन संबंधी मामलों का निपटारा हो सकेगा। इसके लिए प्रत्येक महीने की 24 तारीख को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नगर पालिका में बैठेंगे। इसके अलावा जल्द ही संपूर्ण पालिका क्षेत्र में समान भवन कर लागू होगा। बृहस्पतिवार को पालिका की बोर्ड बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में कई अहम निर्णयों पर मोहर लगाई गई। कई रुके कार्यों के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री ने तत्काल उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका मुनिकीरेेती के सभागार हॉल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और समस्त सभासदों ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के संग बोर्ड बैठक की। बैठक में नाला टेपिंग, सीवर लाइन, एसटीपी निर्माण, सिंचाई विभाग की योजनाओं, घाटों के निर्माण, लोनिवि की प्रस्तावित योजनाओं, पानी आपूर्ति, नमामि गंगे की योजनाओं, पेंशन मुद्दों, विद्युत व्यवस्था, सोर्स सैग्रीगेशन और वार्ड के विकास कार्यों से संबंधित एजेंडे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वृद्धा, महिला, दिव्यांग पेंशन संबंधी मामले पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पूूछे जाने पर सीएमओ भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि ढालवाला, कैलाश गेट और मुनिकीरेती में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रत्येक तीन माह में नगर पालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जलसंस्थान के अधिकारियों को ढालवाला क्षेत्र में पीने के पानी की कमी को दूर करने और वन विभाग के अधिकारियों को पालिका क्षेत्र में लूपिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद गजेंद्र सिंह, वंदना थलवाल, बबीता रमोला, सुभाष चौहान, विरेंद्र चौहान, विनोद सकलानी, मनोज बिष्ट, धर्म सिंह, तहसीलदार डीएस भंडारी, ईई पीएमजीएएसवाई आरवी तिवारी, सहायक अभियंता लोनिवि एसएल गोयल, उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग सौरभ चमोली, एसडीओ वन विभाग डीपी बलूनी, जलकल अभियंता जल संस्थान राजेश चौहान, जेई जल संस्थान प्रमोद हटवाल, सहायक अभियंता सीवर ईकाई हरीश बंसल आदि उपस्थित थे।
क्षतिग्रस्त बंदा मार्ग का दो दिन में हो सर्वे
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चौदह बीघा में क्षतिग्रस्त बंदा मार्ग के निर्माण का आंकलन कर दो दिन में प्रस्ताव पेयजल विभाग को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि पेयजल विभाग के सीवर लाइन बिछाए जाने के दौरान पूरा बंदा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत नहीं की गई। इस पर पेयजल विभाग के सहायक अभियंता आरके सिंह ने बताया कि वर्तमान में दो एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी और ढालवाला चोर पानी में पांच एमएलडी का एसटीपी प्लांट बनाया जा रहा है। दिसंबर तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंचाई विभाग को दो दिनों में क्षतिग्रस्त बंदे का सर्वे कर प्रस्ताव पेयजल विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
पालिका क्षेत्र में शीघ्र लगाएं सीसीटीवी
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे न लगने पर पुलिस के समक्ष नाराजगी जताई। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पुलिस को मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 17 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। इस संबंध में सुबोध उनियाल ने तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाने के कहा।

राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुई बोर्ड बैठक
नगर पालिका मुनिकीरेती की बोर्ड बैठक राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुई। बैठक समाप्त होने पर उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और उसके बाद बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed